Government of Himachal Pradesh

Department of Horticulture

eUdyan


eUdyan

Department of Horticulture

Government of Himachal Pradesh
जनवरी फ़रवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवंबर दिसम्बर
अगस्त का पहला पखवाड़ा
  1. ओला अवरोधक जालियों को यदि नही हटाया गया हो तो हटा दें|
  2. सेब कि तुड़ाई का कार्य मध्यवर्ती क्षेत्रों में जारी रखें|
  3. ऊँचे क्षेत्रों में फल झड़ने से बचाने के लिए प्लेनोफिक्स 1 मि.ली./ 4.5 ली.पानी में झड़ने के अनुमानित समय से एक सप्ताह पूर्व छिडकाव करें|
  4. ऊँचे क्षेत्रों में नाशपाती कि अगेती किस्मों कि तुड़ाई कर लें|
  5. नर्सरी से घास समय-समय पर निकल लें|
सदाबहार फलदार पौधें :-
  1. आम के फलों की तुड़ाई कर लें|
  2. पौधों के तौलियों में से वर्षा के पानी का उचित निकास बना कर रखें|
  3. निम्बू प्रजाती पौधों में सूक्ष्म तत्व विशेष रूप से जस्ते की कमी को पूरा करने के लिए एक किलो जिंक सल्फेट + 500 ग्राम अनबुझा चूना 200 मि.ली. पानी में घोल बना कर छिडकाव करें|
  4. आम की गुठलियों की नर्सरी में बुआई करें|
  5. लीची में गुट्टी बांधें|
  6. नर्सरी में पौधों को उखाड़े तथा उन्हें बेचने का कार्य करें|
अगस्त दूसरा पखवाड़ा
  1. सेब की तुडाई, ग्रेडिंग, पैकिंग व मंडियों में भेजने का कार्य जारी रखें|
  2. ऊँचे शुष्क क्षेत्रों में पकी हुईं खुमानियों को धुप में या सन ड्रायर से सुखाये|
  3. अखरोट में साइड विनियर /चिप बडिंग का कार्य जारी रखें|
  4. नर्सरी से घास समय-समय पर निकालें|
सदाबहार फल :-
  1. बीजू आम की गुठलियों को इक्टठा कर नर्सरी में बीज लें|
  2. आम में कलम करने का सही समय|
  3. नर्सरी से खरपतवार निकल लें|