फ़रवरी पहला पखवाड़ा |
- खुमानी, आडू, नाशपाती में कलम करने का कार्य शुरू करें|
- गुठलीदार फलों में नाइट्रोजन की आधी मात्रा डालने का यह उचित समय हैं|
- कांट-छांट का कार्य पूरा कर लें|
- कीवी, अनार व अंगूर की कलमें पौध तैयार करने के लिये लगा दें|
|
सदाबहार फलदार पौधें :-
- पौधों में यदि गोबर व रासायनिक उर्वरक न डालें हो तो यह कार्य पूरा कर लें|
- आम, निम्बु प्रजातीय व लीची आदि फलों में नाईट्रोजन की आधी मात्रा डालने का उचित समय हैं|
- आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें|
- जहाँ पर सिंचाई की सुविधा हो, आम, लीची व निम्बू प्रजाति फलों का रोपण करें|
- अमरुद के फलों को तोड़ कर मंडियों में भेजें |
|
फ़रवरी दूसरा पखवाड़ा
|
- गुठलीदार फलों, अखरोट, पीकननट, कीवी तथा सेब में कलम करने का काम करतें रहे|
- गुठलीदार पौधों व नाशपाती में टॉप वर्किंग का काम पूरा कर लें|
- ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फ पिघल चुकी हो तथा खाद न डाली हो वहाँ पर गोबर व पोटाश डालें|
- ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पौध रोपण का कार्य पूरा कर लें|
- शुष्क शीतोष्ण क्षेत्रों में अंगूर कांट-छांट पूरी कर लें|
- गुठलीदार फलों में नाइट्रोजन की आधी मात्र डालें|
|
सदाबहार फल :-
- पौधों से सुखी व रोगग्रस्त टहनियों की कांट-छांट करें|
- सूखे की अवस्था में सिंचाई करें|
|